फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pantoon bridge plates weighing 44 quintals stolen from Yamuna bank FIR registered

Agra: यमुना किनारे से पैंटून पुल की 44 क्विंटल वजनी प्लेटें चोरी, दर्ज हुई एफआईआर

Mon, 11 Sep 2023 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 08:44 AM IST
सार

पैंटून पुल की 44 क्विंटल वजनी प्लेटें चोरी के मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिस पुल की प्लेटें चोरी हुई वो आनंदी भैरों और गिजौली के बीच बनाया था।

 

विज्ञापन
Pantoon bridge plates weighing 44 quintals stolen from Yamuna bank FIR registered
न्यू आगरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा में यमुना पर आनंदी भैरों और गिजौली के बीच बने पैंटून पुल की लोहे की प्लेट चोरी कर ली गईं। 44 क्विंटल वजनी 25 से अधिक प्लेटों को एक वाहन में ले जाया गया। मामले में ठेकेदार ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस टीम चोरों की तलाश के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने दिसंबर 2021 में आनंदी भैरों और गिजौली के बीच पैंटून पुल बनवाया था। उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया था। जून में यमुना का जलस्तर बढ़ा था। इस पर पैंटून पुल हटा लिया गया था। पुल के गर्डर, प्लेटें और लकड़ी के स्लीपर यमुना किनारे पर रखे हुए थे। अन्य सामान भी यहीं पर था। चोरों ने लोहे की प्लेटें चोरी कर लीं। एक प्लेट का वजन 2 कुंतल से अधिक है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: मेट्रो के खंभे पर 8 दिनों से फंसी थी बिल्ली, 30 घंटे तक चला बचाव अभियान; इस तरह बचाई गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लाखों की है कीमत 

तकरीबन 44 क्विंटल वजनी प्लेटों की चोरी हुई हैं। इनकी कीमत लाखों में है। ठेकेदार राजीव गुप्ता ने थाना न्यू आगरा में रविवार को एफआईआर दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि टीम को लगाया गा है। इतनी वजनी प्लेटों को किसी वाहन में लोड करके ले जाया गया होगा।

ये भी पढ़ें -  यूपी: BJP सांसद रामशंकर कठेरिया की दो साल की सजा पर सुनवाई आज, जिला जज की कोर्ट में होगी बहस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed