फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pantoon bridge flowing in Chambal river in Agra

चंबल के तेज बहाव में बहने लगा पांटून पुल: नदी के बीचोंबीच फंसे कई कर्मचारी, ऐसे किया गया रेस्क्यू

Sun, 01 Aug 2021 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिनाहट (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिनाहट (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 10:21 AM IST
सार

बरसात के कारण पांटून पुल बंद है। इसे पिनाहट घाट पर मजबूत रस्सों से बांधा गया था, लेकिन रस्से टूटने से पुल चंबल नदी में बहने लगा। 

विज्ञापन
Pantoon bridge flowing in Chambal river in Agra
चंबल नदी के बीचोंबीच पहुंचा पांटून पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र में चंबल नदी का पांटून पुल रविवार की सुबह पानी के तेज बहाव में बह गया। पांटून पुल बहने से ठेकेदार और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जब यह घटना हुई, उस वक्त पुल पर कई कर्मचारी थे। स्टीमर से पीछा कर कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद पांटून पुल को दोबारा घाट किनारे लाकर रस्सियों से बांधा गया। 

विज्ञापन


चंबल नदी को पार करने के लिए पिनाहट घाट पर अस्थायी पांटून पुल बना हुआ है। यह पुल बरसात के चार महीने के लिए पिनाहट घाट से हटा दिया जाता है। इसी के चलते इस पुल को घाट किनारे मजबूत रस्सियों से बांधा गया था। पुल पर कुछ कर्मचारी रह रहे थे। बताया गया है कि रविवार की सुबह पांटून पुल में बंधी रस्सियां अचानक टूट गईं। 
विज्ञापन


एक किमी दूर रोका गया पुल 
चंबल नदी में तेज बहाव होने के कारण पांटून पुल बहने लगा। यह देखकर उस पर मौजूद कर्मचारी चीखने-चिल्लाने लगे। घाट पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ठेकेदार व अन्य कर्मचारियों ने स्टीमर से करीब एक किमी तक पीछा करने के बाद पांटून पुल को बीच धार में रोका। इसके बाद उस पर मौजूद सभी कर्मचारियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को सुरक्षित नदी से निकालने के बाद रस्सों की सहायता से पांटून पुल को दोबारा घाट पर लाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि पूर्व में भी चंबल नदी में आई बाढ़ के चलते पांटून पुल बह गया था। जबकि पुल के रखरखाव के लिए लाखों रुपए का ठेका होता है। इसके बावजूद इसकी देखरेख में लापरवाही बरती जाती है। 

राजस्थान, मध्यप्रदेश में हुई बारिश से एक बार फिर चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को चंबल नदी 117.50 मीटर जलस्तर पर बह रही थी। रात को फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। पिनाहट घाट पर चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता हुआ रविवार सुबह 10 बजे तक 120.40 पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed