फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panic spread due to the unclaimed bag being found at Agra Fort station

दहशत: आगरा फोर्ट स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, बीडीएस ने की जांच-पड़ताल

Fri, 05 Nov 2021 02:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 02:16 PM IST
सार

आगरा फोर्ट स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। बीडीएस के जांच करने पर बैगों में कपड़े आदि सामान मिला तो रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
panic spread due to the unclaimed bag being found at Agra Fort station
बेंच पर रखे लावारिस बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बेंच पर दो लावारिस थैले मिलने से हड़कंप मच गया। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक की बेंच पर प्रतीक्षालय के बाहर दो थैले काफी देर से रखे हुए थे। वेंडर ने इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव को दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को वहां से दूर करवा दिया। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते के साथ ही स्निफर डॉग को लेकर डॉग स्क्वैड भी पहुंच गया। टीम ने चेकिंग की तो थैलों में कपड़े, मिठाई आदि सामान मिला। इस दौरान एक घंटे तक स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इंस्पेक्टर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ जवान ने बताया था कि जोधपुर हावड़ा स्पेशल ट्रेन के स्टेशन से छूटने के बाद ही थैलों को वहां देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो स्लीपर कोच में चढ़े यात्री का सामान ही नजर आया। टीटी के माध्यम से यात्री तक सूचना पहुंचा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed