{"_id":"6697c3dec1fb957697039b3e","slug":"panic-spread-due-to-sighting-of-crocodile-in-village-jawapur-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120785-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव जवापुर में मगरमच्छ दिखने से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव जवापुर में मगरमच्छ दिखने से फैली दहशत
Wed, 17 Jul 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
गांव जवापुर में मगरमच्छ दिखने से फैली दहशत
- वन विभाग की टीम पहुंची, ग्रामीणों की मदद से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जवापुर में बुधवार की सुबह गांव में एक मगरमच्छ को देख लोग दहशत में आए गए। बच्चों और महिलाओं को लोगों ने घर के अंदर भेज दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम साथ ले गई। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश में नदी से लेकर तालाब आदि भी भरे हुए चल रहे हैं। ऐसे में जलीय जीवों का दिखना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। लेकिन बुधवार की सुबह दन्नाहार क्षेत्र के गांव जवापुर के ग्रामीणों ने जब मगरमच्छ को गांव में देखा तो होश उड़ गए। गांव के किनारे बैठे मगरमच्छ करीब 8 फीट से अधिक थी। मगरमच्छ लगातार गांव की ओर ही बढ़ता आ रहा था। ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों को रास्ते पर आने से रोकते हुए घर भेज दिया। लेकिन फिर भी मगरमच्छ को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्र हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ लिया। टीम मगरमच्छ को साथ ले गई और नहर में ले जाकर छोड़ दिया।