{"_id":"67d5bc67b6cb576c840efd7b","slug":"panic-spread-due-to-firing-in-chhoti-nagariya-video-goes-viral-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-133697-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छोटी नगरिया में फायरिंग से फैली दहशत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छोटी नगरिया में फायरिंग से फैली दहशत, वीडियो वायरल
विज्ञापन
सांकेतिक
मैनपुरी। रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर नगरिया चौराहे के रहने वाले कुछ लाेगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान वहां लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। छत पर खड़े होकर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
छोटी नगरिया निवासी कोमल यादव ने पुलिस को बताया कि नगरिया चौराहे के रहने वाले एक व्यक्ति को 10 लाख रुपये उधार दिए थे। अब वह रुपये देने को तैयार नहीं है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे आरोपी अपने परिजन व कई अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोपी फायरिंग करने लगे, गोलियां चलने की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
उन्होंने भी अपने बचाव में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। छोटी नगरिया में हुई उक्त घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी राहुल मिठास ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सत्यता के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।