फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panic of Shohde made life of two girls difficult firing at their house Police taught a lesson

UP: दहशत शोहदे की...दो युवतियों का जीना कर दिया मुश्किल, घर पर की फायरिंग; पुलिस ने सिखाया सबक

Thu, 10 Oct 2024 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 08:41 AM IST
सार

शोहदे की ऐसी दहशत, जिससे दो युवतियों की जीना मुश्किल हो गया। घर से निकलना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने घर पर फायरिंग कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचकर सलाखों  के पीछे पहुंचा दिया है। 

 

विज्ञापन
Panic of Shohde made life of two girls difficult firing at their house Police taught a lesson
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के अटूस गांव में एक युवक ने दो युवतियों का जीना मुश्किल कर दिया। पहले एक युवती को डंडा मारकर घायल किया। साथ ही उसके घर पर जाकर फायरिंग भी की। परिवार को धमकाया। दूसरी ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती से छेड़छाड़ की। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता दहशत में आ गई। उसने कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने भी दोनों मामलों को गंभीरता से लिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


 

पीड़िता सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बीते कई दिन से उसके गांव का युवक सूरज उसे परेशान कर रहा है। आते-जाते पीछा करता है। दुकान के सामने बाइक लेकर आ जाता है। अश्लील हरकत करने लगता है। वह कुछ बच्चों को भी पढ़ाने जाती हैं। तब भी पीछा करके परेशान करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अक्तूबर को दोपहर डेढ़ बजे वह दुकान पर काम कर रही थीं। तभी आरोपी युवक वहां आ गया और उसे घूरने लगा। वह बाहर निकलकर आईं। दुकान के बाहर खड़े होने के लिए मना किया। इस पर आरोपी उसके संग छेड़छाड़ करने लगा। वह घबरा गईं। विरोध करने पर वह धमकी देकर चला गया।

 
विज्ञापन

थोड़ी बाद लाैटकर आया, इस दौरान उसके हाथ में तमंचा था। तमंचा तानकर धमकी दी। इस पर आसपास के लोग वहां आ गए। वह उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला। जिसमें वह पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगा रही थी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

 

एक दिन पहले दूसरी युवती के घर पर की थी फायरिंग
ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ छेड़छाड़ से पहले आरोपी सूरज ने एक और घटना को अंजाम दिया था। 6 अक्तूबर को घर से निकलकर जा रही युवती को डंडा मारा था, युवती स्कूटी पर थी। अगले दिन आरोपी ने अपने साथी विराज के साथ उसके घर पहुंचकर फायरिंग किया। बच्चे को उठाकर ले जाने की धमकी देकर आरोपी भाग गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इस पर उन्होंने दूसरी घटना कर दी। घटना के बाद से युवती का परिवार दहशत में है। सूरज धमकी देकर गया था।

 

बेटे से मांगा मां का मोबाइल नंबर, विरोध पर छेड़छाड़
सिकंदरा क्षेत्र की महिला ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि घर के पास किराये के मकान में सूरज रहता है। वह आए दिन शराब पीकर अभद्रता करता है। वह 12 साल के बेटे से उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। मना करने पर गाली देता था। 19 सितंबर को बेटे को रोक लिया। धमकी दी। इस पर उन्होंने विरोध किया। वह छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मगर, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने डीसीपी सिटी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed