{"_id":"68a36dac086c33b8da0c894f","slug":"panic-in-the-area-due-to-rumor-of-drone-flying-at-night-mainpuri-news-c-174-1-mnp1001-143484-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रात में ड्रोन उड़ने की अफवाह से क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रात में ड्रोन उड़ने की अफवाह से क्षेत्र में दहशत
Mon, 18 Aug 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र में शाम होते ही ग्रामीण दहशत में आ जाते हैं। ग्रामीण रात में आसमान की तरफ देखने लगते हैं। रात में क्षेत्र के विभिन्न गांव में ड्रोन देखने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस को कोई ड्रोन चोर नही मिला। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से लिखित में की है।
रात में गांव में संदिग्ध लोग आने की सूचना पर नहर पुल के समीप ग्रामीण एकत्रित हुए। रात में ग्रामीणों ने हंगामा काटा। मामले में ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग भी की। मामले की सूचना पर आई पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। गांव वलारपुर और गांव जैली में आसमान में ड्रोन दिखा तो ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। गांव नगला कोठी में भी रात में लोग दहशत में रहे। कस्बा बिछवां के नहर पुल के आसपास ग्रामीण की रात में भीड़ लग गई। गांव रामनगर के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से लिखित में शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने ग्रामीणों से वार्ता करते बताया कि थाना पुलिस 24 घंटे तत्पर है। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान ना दें।