{"_id":"657d491390cfe3b9030eccc4","slug":"panic-in-bhuteshwar-area-of-mathura-bullets-were-being-fired-when-i-opened-my-eyes-scared-people-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मथुरा के भूतेश्वर इलाके में दहशत, सुबह आंख खुली तो चल रही थी गोलियां; सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मथुरा के भूतेश्वर इलाके में दहशत, सुबह आंख खुली तो चल रही थी गोलियां; सहम गए लोग
Sat, 16 Dec 2023 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:22 PM IST
सार
मथुरा में सुबह के समय अचानक हुई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। गोलियां चलाने वाले कौन थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Mathura News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा कोतवाली के भूतेश्वर इलाके में सुबह-सुबह लोगों की आंख खुली तो फायरिंग से दहशत फैल गई। एक दो नहीं, बल्कि कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली यहां घर के शीशे में लगी तो लोग डर से कमरों में कैद हो गए। सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां काई नहीं मिला। हालांकि फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली के भूतेश्वर इलाके में कंकाली मंदिर के पास पहलवानों के अखाड़े में सुबह-सुबह कई राउंड फायरिंग हुई। अखाड़े के पास एक घर के शीशे में गोली लगते ही लोग दहशत में आ गए। लोगों ने बताया कि ये घटना सुबह 8:30 बजे के करीब की है। इसके बाद लोगों ने कृष्णा नगर पुलिस चौकी में की शिकायत की। सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर जांच शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन