फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkosi Parikrama will be held today on Utpanna Ekadashi

Agra News: उत्पन्ना एकादशी पर आज लगेगी पंचकोसी परिक्रमा

Thu, 07 Dec 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama will be held today on Utpanna Ekadashi
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में उत्पन्ना एकादशी पर शुक्रवार को सूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई जाएगी। भगवान वराह मंदिर प्रांगण से प्रात : 8 बजे पूजा-अर्चना और हरि कीर्तन के साथ शुरू होगी। ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने बताया कि इस बार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 8 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 6 मिनट से 9 दिसंबर सुबह 6:31 बजे पर होगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य होती है। इसलिए लोग शुक्रवार को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखेंगे। व्रत करने से श्री हरि विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। पद्मपुराण के अनुसार इस व्रत को करने से धर्म एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।ब्राह्मण कल्याण सभा संरक्षक सदस्य पंडित शिवानंद उपाध्याय ने कहा कि आध्यात्मिकता में प्रगति करने के लिए एकादशी एक बहुत शक्तिशाली दिन है। व्रत के दिनों में चावल, गेहूं का आटा, दाल, अनाज, प्याज, लहसुन आदि नहीं खाया जाता है। केवल फल, साबूदाना, मखाना, दूध आदि का अल्प आहार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed