फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkosi Parikrama of Shukarkshetra was done on Kamika Ekadashi

Agra News: कामिका एकादशी पर लगाई शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा

Tue, 22 Jul 2025 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama of Shukarkshetra was done on Kamika Ekadashi
कासगंज। श्रावण मास की कामिका एकादशी पर श्रद्धालुओं ने शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में परिक्रमा आयोजित की गई। सुबह श्रृद्धालुओं ने हरि की पौड़ी गंगाघाट पर स्नान कर भगवान वराह का अभिषेक और पूजन किया। इसके बाद परिक्रमा शुरू हुई। पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालु भजन गाते, जयकारे लगाते चल रहे थे। ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष पंडित शरद कुमार पांडे ने कामिका एकादशी के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते हैं और वह सुख और समृद्धि प्राप्त करता है। संध्या काल में दीप जलाने से पूरे घर में ऊर्जा का विस्तार होता है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में स्थित सिंगल वाले बाबा, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, भागीरथ गुफा पर धर्मप्रेमियों ने श्रद्धालुओं को अल्पाहार कराया। इस दौरान परिक्रमा ग्राम खंड संयोजक योगेश उपाध्याय, सुनील तिवारी, रामदर्शन महेरे, सोमदत्त पाठक, नेक्सू प्रधान, शिवानंद उपाध्याय, शिव वैंदेल, शशांक दीक्षित, हरिओम पचौरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed