फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkalyanak festival concludes with Moksha Kalyanak

Agra News: मोक्ष कल्याणक के साथ संपन्न हुआ पंचकल्याणक महोत्सव

Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak festival concludes with Moksha Kalyanak
मोक्ष कल्याणक के साथ संपन्न हुआ पंचकल्याणक महोत्सव
विज्ञापन

-जैन मंदिर में विराजमान हुए 24 जैन तीर्थंकर
कुरावली। पिछले छह दिन से देवनागरी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन चल रहा था। मंगलवार को भगवान के मोक्ष कल्याणक के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद खेल मैदान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जैन मंदिर में 24 तीर्थकर की प्रतिमा स्थापित की गईं।

शोभा यात्रा में सबसे पहले आयोजन में प्रतिष्ठित हुई 24 तीर्थंकर की प्रतिमा इसके बाद स्वर्ण रत्न भगवान आदिनाथ और अंत में मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का संघ चल रहा था। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा खेल मैदान से शुरू होकर जीटी रोड सदर बाजार होती हुई जैन मंदिर पहुंची। यहां पर प्रतिष्ठा कर प्रदीप भैया द्वारा 24 जिन प्रतिमाओं को मंत्र आदि क्रिया के साथ वेदी में विराजमान किया गया। इसके बाद जैन भवन पर मुनि श्री के जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों लोगों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से सुदीप जैन, प्रवीण जैन, अनुराग जैन, प्रखर जैन, सोनू जैन, शुभम जैन, विवेक जैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed