फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat elections will be held in the district only after the delimitation of 2021

Agra News: जिले में 2021 के परिसीमन से ही होंगे पंचायत चुनाव

Thu, 29 May 2025 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections will be held in the district only after the delimitation of 2021
कासगंज। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। वर्ष 2021 में कराए गए परिसीमन के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे। कासगंज नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन में लंबित चल रहा है। जबकि, सहावर व अमांपुर नगर पंचायत के सीमा विस्तार तथा ग्राम पंचायत मानुपर नगरिया को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव अभी लंबित चल रहे हैं।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में प्रस्तावित हैं। इन चुनाव के लिए शासन से तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव से पहले परिसीमन कराने के लिए शासन से गाइड लाइन जारी कर दी गई है। शासन से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार जिन निकायों का सीमा विस्तार हो गया है उनमें ग्राम पंचायतें, राजस्व गांव आदि शामिल हो गए हैं उन जनपदों में ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराकर चुनाव होगा। जिले की बात की जाए तो यहां से नगर पालिका कासगंज के सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन काे भेजा गया था, लेकिन यह प्रस्ताव अभी तक शासन से मंजूर नहीं हुआ है। अमांंपुर विधायक हरिओम वर्मा ने ग्राम पंचायत मानपुर नगरिया को नगर पंचायत बनाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इसी तरह से सहावर व अमांपुर नगर पंचायत के सीमा विस्तार की उनके द्वारा मांग की गई। इसके बाद शासन से इन मांगों पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed