फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat elections: Election Commission gave big relief to the claimants

पंचायत चुनाव: दावेदारों को निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी राहत

Thu, 25 Feb 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Election Commission gave big relief to the claimants
कासगंज। पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग से अलॉट किए गए लगभग 50 हजार नामांकन पत्र जिले में आ गए हैं लेकिन इस बार आयोग ने प्रत्याशियों के लिए बढ़ी राहत प्रदान की है। प्रत्याशियों की जमानत राशि को इस बार नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए अभी आयोग से भले ही तिथियां निर्धारित न की गई हों लेकिन चुनाव संबंधी तैयारियां को तेजी से निपटाया जा रहा है। आयोग से जिले के लिए ग्राम प्रधान के लिए 8 हजार, पंचायत सदस्य के लिए 30 हजार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 11 हजार तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए 900 नामांकन पत्र अलॉट किए गए। इसके बाद विभाग ने अपनी टीम भेजकर इनको मंगाकर सुरक्षित रख लिया है। इस बार आयोग ने पंचायत चुनाव मैदान में ताल ठौंकने वाले प्रत्याशियों को बढ़ी राहत दी है।
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करते समय प्रत्याशियों से जो जमानत राशि जमा कराई जाती है उसमें इस बार वृद्घि नहीं की गई है। 2015 के चुनाव में जो जमानत राशि प्रत्याशियों केेे लिए निर्धारित रही उतनी ही धनराशि प्रत्याशियों के लिए जमा करनी होगी। इसके साथ ही आयोग ने नामांकन पत्र, खरीदने के लिए भी धनराशि निर्धारित कर दी है। जो धनराशि निर्धारित की गई है उसमे ओबीसी, एससी एवं महिलाओं की जमानत राशि आधी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed