फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Elections 2021: 1165 Historyheaters In Etah District Only 87 Send Jail

एटा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले जेल जाएंगे हिस्ट्रीशीटर, 1165 की लिस्ट में सफेदपोश भी शामिल

Wed, 24 Mar 2021 01:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Mar 2021 01:10 AM IST
सार

  • एटा में हैं 1165 हिस्ट्रीशीटर
  • जेल गए केवल 87 हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
Panchayat Elections 2021: 1165 Historyheaters In Etah District Only 87 Send Jail
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा जनपद में विभिन्न अपराधों में संलिप्त करीब 1165 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से अब तक केवल 87 हिस्ट्रीशीटर ही जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा सके हैं। शेष हिस्ट्रीशीटर अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। इनमें कई तो सफेदपोश हैं, जिन पर पुलिस हाथ डालने से बच रही है। वहीं इस वर्ष करीब 67 नए हिस्ट्रीशीटर घोषित भी किए गए हैं। पंचायत चुनाव से पूर्व इन हिस्ट्रीशीटरों को जेल में डालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निरंतर लोगों के शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जाने की कवायद हो रही है, वहीं शराब और असलहा माफियाओं पर अंकुश लगाना भी उसकी जिम्मेदारी है। पुलिस हर रोज विभिन्न अपराधों में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इनमें सर्वाधिक संख्या शराब, वांछित और अन्य अपराधों में संलिप्त लोगों की है। 
विज्ञापन

मिशन शक्ति: महिला एवं बाल अपराधों में न्याय की उम्मीदें बढ़ीं, उम्र कैद दिलाने में आगरा अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिले में बड़ी संख्या में हिस्ट्रीशीटर पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 1165 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें करीब 67 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जो नए हैं और इसी साल उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस अब तक करीब एक माह में 87 हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है, वहीं करीब 127 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जिनकी मौत हो चुकी है। पुलिस अब इनकी हिस्ट्रीशीट बंद करने की कवायद में जुट गई है। 

हाथ नहीं डाल पा रही पुलिस
कई हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जो या तो सफेदपोश हैं या फिर उनको संरक्षण प्राप्त है। ऐसे लोगों पर पुलिस हाथ नहीं डाल रही है। वहीं इन लोगों के द्वारा पुलिस को स्पष्ट भी किया जा रहा है कि उनका अपराधों से कोई वास्ता नहीं है, ऐसे में उनकी हिस्ट्रीशीट भले ही खुली हो पर उन्हें बख्श दिया जाए।
 

पुलिस की कड़ी निगरानी
हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिसकर्मियों द्वारा कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है कि कहीं वह फिर से शराब, असलहा की बिक्री सहित अन्य अपराधों में तो संलिप्त नहीं हैं। यदि वह संलिप्त पाए जाते हैं तो पुलिस उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा देगी।

- जिले में 1165 हिस्ट्रीशीटर चिह्नित किए गए हैं। इनमें से लगभग सौ के आसपास अब तक जेल भेजे जा चुके हैं जबकि 127 की मौत हो चुकी है। पुलिस कड़ी निगरानी बरत रही है। सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed