{"_id":"5feaa01b8ebc3e3b8a0c794c","slug":"panchayat-elections-20-31-lakh-voters-will-cast-votes-at-polling-stations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तीय पंचायत चुनाव: मतदान केंद्र से लेकर मतदाता का डाटा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तीय पंचायत चुनाव: मतदान केंद्र से लेकर मतदाता का डाटा तैयार
Tue, 29 Dec 2020 08:49 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Dec 2020 08:49 AM IST
सार
- पंचायत चुनाव में 1420 मतदान केंद्र
- 20.31 लाख मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में कभी भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी हो सकती है। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगर निकाय ने छह तहसीलों के 15 विकास खंडों में 695 ग्राम पंचायतों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। कोई भी मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर सकता है। 695 ग्राम पंचायतों में 1420 मतदान केंद्र हैं। इन पर 20.31 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिले में पिछले पांच साल में 1.24 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। 2015 में कुल 19,07,223 मतदाता थे जो इस बार 20,31,472 हो गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामदास ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची का तीन जनवरी तक निरीक्षण व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। ऐसे मतदाता नए साल पर जिनकी उम्र 18 साल होगी सिर्फ वहीं तीन जनवरी तक मतदाता सूची में संशोधन व नाम बढ़ाने के लिए आपत्ति कर सकेंगे। 11 जनवरी तक इनकी आपत्तियों का निस्तारण होगा। फिर 22 जनवरी को चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आगरा जिले में 2.61 लाख नए मतदाता जुड़े, 1.53 लाख के नाम कटे
विज्ञापन
संवेदनशील केंद्रों का चिन्हांकन शुरू
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने सभी छह तहसीलों के एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटियां बनाई हैं जो संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करेंगी। 15 दिन में इनकी सूची बन जाएगी। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।