फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat chunav in agra

परिसीमन में घटे 17 क्षेत्र पंचायत, 73 ग्राम पंचायत

Fri, 05 Feb 2021 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav in agra
panchayat chunav in agra
आगरा। नए परिसीमन से ग्राम पंचायतों का गणित बदल गया। एक तरफ 1.22 लाख नए मतदाता बढ़े हैं। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत 695 से घटकर 690 रह गई हैं। पांच गांवों के प्रधानों के साथ 17 क्षेत्र पंचायत व 73 ग्राम पंचायत सदस्य भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पंचायत एवं निकाय कार्यालय ने बृहस्पतिवार को 690 ग्राम पंचायतों की सामान्य सूचना जारी की। 2015 की तुलना में 2021 में ग्राम पंचायत, मतदाता, मतदान केंद्र, बूथ और पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव हुआ है। सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि पंचायतों की आबादी के अनुपात में (ईपी रेशियो) 67.84 फीसदी मतदाता हैं। पांच पंचायतें घटने से ग्राम पंचायत, क्षेत्र सदस्य भी घट गए हैं। जिला पंचायत सदस्य 51 हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार 10 मतदान केंद्र बढ़े हैं जबकि 71 मतदेय स्थल घट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed