फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Chunav 2021: Drivers Duty For Presiding Officers In Etah Panchayat Elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: एटा में वाहन चालक के हाथ में आया ड्यूटी का पत्र तो उड़े होश, बनाया पीठासीन अधिकारी

Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
सार

  • जिले में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान होना है
  • 12 चालकों को चुनाव में महत्वपूर्ण पदों पर ड्यूटी में लगा दिया है

विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: Drivers Duty For Presiding Officers In Etah Panchayat Elections
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को एक साथ संपन्न कराने का दबाव इस कदर है कि सीएमओ कार्यालय के सभी चालकों को पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है। ड्यूटी का पत्र हाथ में आते ही उनके होश उड़ गए हैं। वहीं ड्यूटी को लेकर चालक परेशान हैं। 
विज्ञापन


जिले में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान होना है। जहां चुनाव में साढ़े नौ हजार से अधिक कार्मिकों की आवश्यकता है। चुनाव का दबाव प्रशासन पर इतना है कि सीएमओ कार्यालय के अधीन कार्यरत 12 चालकों को चुनाव में महत्वपूर्ण पदों पर ड्यूटी में लगा दिया है। सबसे अहम बात यह है चालक दफेदार, साबिर सहित पांच को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है, जबकि सात चालकों में किसी को प्रथम तो किसी को द्वितीय मतदान अधिकारी बनाया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। 
विज्ञापन

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए लड़ रहा था चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों की ड्यूटी लग गई थी, जानकारी के बाद सभी की ड्यूटी बदली जा रही है। इनकी जगह दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।  -अजय प्रकाश, सीडीओ।

ब्लॉक में पूरे दिन चला नामांकन पत्रों का सत्यापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को ब्लॉक पर जमा हुए नामांकन पत्रों का सत्यापन किया गया। पहले दिन 7 अप्रैल को जमा किए गए नामांकन पत्रों का सत्यापन किया गया। इस दौरान प्रत्याशी अपने पर्चे की स्थिति जानने के लिए इंतजार करते नजर आए।

विकास खंड शीतलपुर सहित जिला के आठों ब्लॉक कार्यालय और कलक्ट्रेट पर शुक्रवार को नामांकन पत्र का सत्यापन किया गया। ब्लॉकों पर ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच की गई, जबकि कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। सुबह से ही प्रत्याशी ब्लॉक और कलक्ट्रेट पर आकर अपने नामांकन पत्र की स्थिति जानने के लिए इंतजार करते रहे। आरओ नलिन सुंदरम भट्ट ने बताया कि पहले दिन 7 अप्रैल को जमा होने वाले नामांकन पत्र का सत्यापन किया गया। दूसरे दिन 8 अप्रैल को जमा होने वाले नामांकन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।

शनिवार को होंगे निर्विरोध प्रत्याशी घोषित
आरओ नलिन सुंदरम भट्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य में कुछ प्रत्याशी निर्विरोध हो सकते हैं। इसकी घोषणा शनिवार को की जाएगी। वहीं समस्त प्रत्याशियों की फीडिंग ऑनलाइन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed