फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minpuri Police Arrests Samajwadi Party Candidate Fight Election Of Zila Panchayat Member

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए लड़ रहा था चुनाव

Fri, 09 Apr 2021 05:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Apr 2021 05:28 PM IST
सार

  • पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है
  • गैंगस्टर में निरुद्ध है आरोपी

विज्ञापन
Minpuri Police Arrests Samajwadi Party Candidate Fight Election Of Zila Panchayat Member
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मैनपुरी जनपद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने फर्दपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के संबंध में सीओ भोगांव ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में आरोपी समाजवादी पार्टी के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी है। आरोपी को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


मैनपुरी में थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी अभिलाख राजपूत पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। गैंगस्टर के मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बार अभिलाख जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी भी है। उसके नामांकन के साथ ही पुलिस गिरफ्तारी को लेकर और सतर्क हो गई थी। शुक्रवार को थाना पुलिस ने उसे मैनपुरी फर्दपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के संबंध में सीओ अमर बहादुर सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। बताया कि अभिलाख गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। उसे न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

नशे की तस्करी: नेपाल से चरस लाकर सुहागनगरी में करते थे सप्लाई, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानगंज तृतीय वार्ड से है प्रत्याशी 
गिरफ्तार किया गए आरोपी को समाजवादी पार्टी ने सुल्तानगंज तृतीय वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए टिकट दिया है। नामांकन के बाद हुई कार्रवाई से सपा खेमे में भी खलबली मच गई। 

सत्ता के दबाव में नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पहले भी राजनीतिक षड़यंत्र के तहत गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पार्टी हाईकमान को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। -देवेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed