फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat chunaav,panchayat chunaav news,panchayat chunav kasganj,panchat chunav kasganj,dPRO kasganj,pradhani election,election news,election news kasganj

छह क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल आज हो जाएगा खत्म

Tue, 16 Mar 2021 06:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunaav,panchayat chunaav news,panchayat chunav kasganj,panchat chunav kasganj,dPRO kasganj,pradhani election,election news,election news kasganj
कासगंज। जिले के छह क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद इन क्षेत्र पंचायतों के ब्लॉक प्रमुख निवर्तमान हो जाएंगे। मध्यरात्रि के बाद उनके डोंगल भी अनरजिस्टर्ड कर दिए जाएंगे। इनके स्थान पर चुनाव होने तक प्रशासक क्षेत्र पंचायत के काम काज देखेंगे।
विज्ञापन

जिले में सात क्षेत्र पंचायतें हैं। इनमें से छह क्षेत्र पंचायतें एवं 513 क्षेत्र पंचायत सदस्य का कार्यकाल 17 मार्च को मध्यरात्रि के बाद खत्म हो जाएगा। क्षेत्र पंचायतों को कार्यकाल के खत्म होने की घड़ी नजदीक आते ही जिला पंचायत राज विभाग ने इनके स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति के लिए होने वाली प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कार्यकाल खत्म होने के बाद ब्लॉक प्रमुख सरकारी धन की निकासी न कर सकें इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। बैंक शाखाओं को इस संबंध में पत्र भी लिखे जा रहे हैं। शासन से 15वें वित्त के तहत सभी सात क्षेत्र पंचायतों को धन भेजा गया था।
विज्ञापन

प्रत्येक क्षेत्र पंचायत के लिए 2.80 करोड़ की धनराशि भेजी गई थी। यह धन अभी तक खर्च नहीं किया गया है। इसके अलावा पुराना धन में से भी कुछ धनराशि खातों में शेष है। विभाग खातों के बकाया धन का ब्योरा संग्रहित करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिढ़पुरा के ब्लॉक प्रमुख 5 अप्रैल तक रहेंगे पद पर
जिले की सिढ़पुरा क्षेत्र पंचायत का गठन बाद में हो सका था। जिसके चलते इस क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल बाद में खत्म होगा। यहां के ब्लॉक प्रमुख एवं 66 क्षेत्र पंचायत सदस्य इस तिथि तक अपने पद पर बने रहेंगे।

इनका कार्यकाल होगा ख्त्म
ब्लॉक प्रमुख - क्षेत्र पंचायत सदस्य
कासगंज 99
सोरों 110
अमांपुर- 73
सहावर 68
गंजडुंडवारा 92
पटियाली 71
जिले की छह क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल 17 मार्च को मध्यरात्रि खत्म हो जाएगा। इसी के साथ ही इनके डोंगल अनरजिस्टर्ड हो जाएंगे। जिले क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है उन पर प्रशासक की नियुक्ति के लिए सूची तैयार करली गई है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार इन पर प्रशासक नियुक्त होंगे। श्रीकांत यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed