{"_id":"605e1d9f8ebc3e5911502d7e","slug":"panchayat-chunaav-kasganj-news-agr4863303142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: जिला में 26 अप्रेल को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: जिला में 26 अप्रेल को होगा मतदान
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद जिलानिर्वाचन अधिकारी ने भी जिला की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के लिए नामांकन बिक्री से लेकर मतगणना तक पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शनिवार से शुरू हो जाएगा।
जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
चारों पदों पर एक साथ ही मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन की बिक्री से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर पर निर्धारित की गई है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन संबंधी पूरी प्रक्रिया संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर में की जाएगी।
ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर होगी लेकिन परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय से की जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव की यह रहेगी प्रक्रिया
नामांकन दाखिल 13 से 15 अप्रैल तक प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच 16 व 17 अप्रैल को
उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 18 अप्रेल को प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन 18 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक
मतदान 26 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक
मतगणना 02 मई को प्रात: 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक
पंचायत चुनाव के लिए आयोग के निर्देश पर चुनाव कायक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों पर भी कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। -सीपी सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव