{"_id":"62eb5b6299716241d12c6f7f","slug":"panchayat-by-elections-voting-begins-in-jasrana-firozabad-5-candidates-for-gram-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat By Elections: फिरोजाबाद के स्यौंडा में प्रधान चुनने के लिए 80.59 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat By Elections: फिरोजाबाद के स्यौंडा में प्रधान चुनने के लिए 80.59 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
Thu, 04 Aug 2022 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:08 AM IST
सार
जसराना की ग्राम पंचायत स्यौंडा में प्रधानी के लिए हो रहे उपचुनाव में प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र के तीन कक्षों में मतदान हुआ। मतदान के दौरान 2025 में से 1631 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Panchayat By Elections
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद की जसराना ब्लाक की ग्राम पंचायत स्यौंडा एवं क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 54 के सदस्य की मृत्यु के बाद हो रहे उपचुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। स्यौंडा में प्रधानी के पद के लिए 80.59 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को मतगणना होगी। प्रधानी के लिए पांच उम्मीदवार एवं क्षेत्र पंचायत के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं।
जसराना की ग्राम पंचायत स्यौंडा में प्रधानी के लिए हो रहे उपचुनाव में प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र के तीन कक्षों में मतदान हुआ। मतदान के दौरान 2025 में से 1631 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जिसमें 892 पुरुष एवं 739 महिलाओं ने वोट डाले। वहीं क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 54 के लिए नगला घनी के साथ प्राथमिक विद्यालय जसराना को मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान के दौरान 61.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा। मतदान के बाद ब्लाक परिसर में मतपेटियां जमा की गई। तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह ने कहा ग्राम प्रधानी के लिए स्यौंडा में शांतिपूर्वक मतदान कराया गया। जिसमें 80.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना ब्लाक परिसर में शुक्रवार को होगी।