फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat by-election: election officers changed in five blocks of Mainpuri district

पंचायत उपचुनाव: मैनपुरी जिले के पांच विकासखंडों के निर्वाचन अधिकारी बदले

Sat, 05 Jun 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 12:14 AM IST
सार

पंचायत उपचुनाव के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने ब्लॉकवार आरओ की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में हुए चुनाव की अपेक्षा इस बार पांच ब्लॉकों के आरओ बदले गए हैं। इन ब्लॉकों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी नामांकन से लेकर मतगणना तक जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन
Panchayat by-election: election officers changed in five blocks of Mainpuri district
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव में खाली रह गए पदों पर उपचुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के नौ ब्लॉकों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने आरओ की तैनाती की है। इसमें पांच ब्लॉकों के आरओ (निर्वाचन अधिकारी) बदले गए हैं। 

विज्ञापन


नए आदेश के अनुसार मैनपुरी ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह को, घिरोर ब्लॉक में सहायक अभियंता लघु सिंचाई पीके अग्रवाल को, बेवर ब्लॉक में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम को, किशनी में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप भारती को और करहल में वीरेंद्र कुमार भूषण प्रभागीय वनाधिकारी को आरओ बनाया गया है। 
विज्ञापन


अन्य चार ब्लॉकों में पूर्व में ही तैनात रहे अधिकारियों को आरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें कुरावली ब्लॉक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, सुल्तानगंज ब्लॉक में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रताप, बरनाहल ब्लॉक में समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह और जागीर में उप कृशि निदेशक डीवी सिंह शामिल हैं। सभी आरओ नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान और मतगणना तक अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

37 एआरओ भी किए गए तैनात 
जिलाधिकारी ने आरओ के साथ-साथ एआरओ की तैनाती का भी आदेश जारी कर दिया है। जिले के नौ ब्लॉकों में कुल 37  एआरओ तैनात किए गए हैं। इसमें मैनपुरी, घिरोर, कुरावली, किशनी, बरनाहल और करहल में चार-चार एआरओ नियुक्त किए गए हैं। वहीं बेवर, सुल्तानगंज में पांच-पांच और जागीर में तीन एआरओ नियुक्त किए गए हैं।

दो आरओ और पांच एआरओ रहेंगे रिजर्व 
अपरिहार्य स्थिति में चुनाव की व्यवस्थाएं देखने के लिए दो आरओ और पांच एआरओ रिजर्व में भी रखे गए हैं। रिजर्व में रखे गए आरओ में बीएसए विजय प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता जल निगम आरके शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं रिजर्व एआरओ में लोक निर्माण विभाग के पांच अवर अभियंताओं को रखा गया है। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि पंचायत उप चुनाव के लिए जिलाधिकारी की ओर से आरओ और एआरओ की तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है। नौ ब्लॉकों में आरओ और एआरओ की तैनाती के साथ दो आरओ और पांच एआरओ रिजर्व में भी रखे गए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed