फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Bhawan will be built in village Banupur Pukhta

Agra News: गांव बनूपुर पुख्ता में बनेगा पंचायत भवन

Sun, 07 Sep 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Bhawan will be built in village Banupur Pukhta
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड की ग्राम पंचायत बनूपुर पुख्ता में पंचायत भवन बनवाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण पर करीब 26.50 लाख रुपये खर्च होंगे। पंचायत भवन निर्माण के बाद ग्राम पंचायत को कार्य को करने में सुगमता मिलेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बनूपुर पुख्ता में पंचायत भवन नहीं था। इससे ग्राम पंचायत में कार्य करने में दिक्कतें होती है। ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों को सार्वजनिक स्थल पर करना पड़ता था। ग्रामीणों ने गांव में पंचायत भवन बनवाने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव से मांग की। ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन निर्माण के लिए अपने प्रयास शुरु कर दिए। ग्राम पंचायत की बैठक में पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। जिला योजना की बैठक में ग्राम पंचायत में भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत को कार्य करने में सुगमता होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बनूपुर पुख्ता में पंचायत भवन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed