फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat ban a family hookah and water in agra

12 गांवों की पंचायत का तुगलकी फरमान, परिवार का हुक्का-पानी बंद, 8 लाख का जुर्माना लगाया

Tue, 28 Aug 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 28 Aug 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Panchayat ban a family hookah and water in agra
फाइल फोटो
आगरा में 12 गांवों की पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया है। अछनेरा के कचौरा गांव के पंचमुखी महादेव मंदिर में मंगलवार सुबह हुई 12 गांवों की पंचायत में गांव के शिव सिंह और उसके परिवार का हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुना दिया गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि 14 अगस्त को सिरफिरे युवक मोरध्वज ने जब शिव सिंह के घर पर गोली चलाई, तब उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। इसी कारण से मोरध्वज ने बाद में बंटू नाम के युवक की हत्या की। पंचों का यह भी हुक्म है कि शिव सिंह आठ लाख रुपया बतौर जुर्माना बंटू के परिवार को दे।
विज्ञापन


14 अगस्त की सुबह शिव सिंह के घर के चूल्हे से निकला धुआं मोरध्वज के घर में पहुंच रहा था। इतनी सी बात पर मोरध्वज ने शिव सिंह के घर पर गोली चला दी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बंटू को गोली लगी थी। उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरध्वज को पकड़ लिया गया था। उसके भाई बलवीर, अमर सिंह और पिता कोमल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने के मुद्दे पर ही 12 गांवों की पंचायत बुलाई गई थी। 

पंचों ने शिव सिंह को दोषी बताकर फरमान सुनाया कि वह बंटू के परिवार को आठ लाख रुपये दे। वह पंचायत के बीच बहाना बनाकर उठा और परिवार सहित घर पर ताला लगाकर चला गया। इसका पता चलने पर पंच भड़क गए। उसके परिवार का हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुना दिया।

पंचायत की अध्यक्षता गोवर्धन सिंह कचोरा ने की, संचालन चौधरी गुलाब सिंह ने किया। पंचायत में कुमरजीत पूर्व प्रधान, ओमप्रकाश पूर्व प्रधान, लाखन सिंह प्रधान मई, समुंद्र सिंह, धारा सिंह इंदौलिया, बच्चू सिंह, सुरेंद्र सिंह, केदार सिंह, गंगा सिंह, पूरन सिंह बघेल, बदनसिंह, माखन सिंह, पोहप सिंह आदि उपस्थित रहे।

पानी तक नहीं भरने देंगे

पंचों ने कहा कि शिवसिंह और उसके परिवार को गांव के कुएं, हैंडपंप आदि से पानी भरने नहीं दिया जाएगा। उसके परिवार से बातचीत नहीं की जाएगी। निर्णय तोड़ने वाले ग्रामीण पर एक लाख रुपये जुर्माना लगेगा।

एसपी ने दिए जांच के आदेश
एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण का कहना है कि कचौरा गांव में हुई पंचायत की जानकारी मिली है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed