फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Assistant Recruitment: The game played in making merit in 113 gram panchayats

पंचायत सहायक भर्ती: 113 ग्राम पंचायतों में मेंरिट बनाने में हुआ खेल

Tue, 28 Sep 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Assistant Recruitment: The game played in making merit in 113 gram panchayats
कासगंज। पंचायत सहायक की भर्ती के नाम पर ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इसके बाद पंचायतीराज विभाग द्वारा 310 ग्राम पंचायतों की जारी की जा रही सूची पर सीडीओ ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में तैयार की गई मेरिट सूची को मांगा गया है। इसका अवलोकन करने के बाद ही अब सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में नियुक्त होने वाले पंचायत सहायकों के लिए 5411 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए। विभाग ने इन आवेदनों को संबंधित ग्राम पंचायतों को भेज दिए ताकि वे मेरिट सूची तैयार करके चयनित पंचायत सहायक का अनुमोदन कर जिला पंचायतराज विभाग को भेज दें ताकि पंचायतराज विभाग जिला की सूची जारी कर सके। लेकिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति के नाम पर खेल हो गया।
विज्ञापन

113 ग्राम पंचायतों में मेरिट बदलने सहित अन्य आरोप लगाते हुए शिकायतें की गई। इसके बाद विभाग ने जिन ग्राम पंचायतों से शिकायतें नहीं आई उनकी सूची जारी करने के लिए तैयारी कर ली। सूची को सीडीओ के समक्ष रखा गया ताकि वे इस पर अपनी अनुमति दे सकें, लेकिन सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने सूची जारी करने की अनुमति नहीं दी। उनके द्वारा सभी ग्राम पंचायतों की मेरिट सूची को तलब कर लिया। जिससे पंचायतीराज विभाग 310 ग्राम पंचायतों की सूची को जारी नहीं कर सका। अब सभी ग्राम पंचायतों की मेरिट सूूची आने के बादही सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों से मेरिट सूची मांग ली गई है। जिन ग्राम पंचायतों में शिकायतें मिली हैं उनका निस्तारण किया जा रहा है। जल्द ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा। देवेंद्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed