{"_id":"5f0df4fa8ebc3e63b66d55e4","slug":"pan-card-kasganj-news-agr4504618162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की चतुर्थ श्रेणी कर्मी व प्रयागराज के शिक्षक एक ही पैन नंबर से ले रहे वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की चतुर्थ श्रेणी कर्मी व प्रयागराज के शिक्षक एक ही पैन नंबर से ले रहे वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में पैन नंबर बदलकर वेतन ले रहे शिक्षकों व कर्मचारियों की जांच में खुलासा हुआ है कि जनपद में कार्यरत एक चतुुर्थ श्रेणी कर्मचारी और प्रयागराज के एक शिक्षक एक ही पैन नंबर से वेतन ले रहे हैं। इससे कर्मचारी संदेह के घेरे में आ गई हैं। जांच में विभागीय लापरवाही भी सामने आ रही है।
शिक्षा विभाग में इस समय 131 शिक्षकों व कर्मियों के पैन नंबर बदलने की जांच चल रही है। विभाग से नोटिस देकर इनके पैन कार्ड मांगे जा रहे है। साथ ही पोर्टल पर हो रही डाटा फीडिंग के जरिए जांच भी की जा रही है। इसमें जिले की एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पैन नंबर प्रयागराज के शिक्षक के मिलान होने का मामला सामने आया है। तब से वह कर्मचारी संदेह के घेरे में आ गईं हैं।
इसके अलावा जिले से स्थानांतरित होकर गए एक शिक्षक का पैन नंबर आगरा से स्थानांतरित होकर आए शिक्षक से मिलान हो रहा है। साथ ही सीतापुर से स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षक का पैन नंबर सीतापुर में डिलीट न किए जाने का मामला भी सामने आया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मामले में विभाग ने अपनी रिपोर्ट प्रयागराज भेजी है। अन्य दोनों शिक्षकों के मामले में भी आगरा व सीतापुर से पत्राचार कर वास्तविक स्थिति की जानकारी कराने में विभाग जुट गया है।
विज्ञापन
पैन नंबर मामले में आगरा, सीतापुर, एवं प्रयागराज रिपोर्ट भेजकर मामले की सत्यता की जांच कराई जा रही है। ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। यदि इनमें से किसी का भी पैन नंबर फर्जी पाया जाता है तो विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई भी करेगा। -अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी