{"_id":"5cd7ffd2bdec22074407db64","slug":"pakistani-youth-released-from-jail-after-three-years-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद जेल से रिहा हुआ पाकिस्तानी युवक, इस मामले में मिली थी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद जेल से रिहा हुआ पाकिस्तानी युवक, इस मामले में मिली थी सजा
Sun, 12 May 2019 04:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 May 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी युवक इरशाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद की जिला जेल में तीन साल की सजा काटने के बाद पाकिस्तानी युवक को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। इसके बाद रविवार को उसे लेकर अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुई।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला इरशाद खान पुत्र मोहम्मद अब्दुल लतीफ खान तीन माह के वीजा पर यहां आया था। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वो यहां रह रहा था। 5 फरवरी 2016 को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
6 फरवरी 2016 को पुलिस ने पाकिस्तानी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाद में कोर्ट ने उसे तीन साल की कैद और दो हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई, जो अप्रैल माह में पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
इरशाद दो हजार रुपए जुर्माना अदा नहीं कर पाया। इसलिए उसे एक माह की कैद और काटनी पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि दूतावास संबंधित कागजी कार्रवाई हो गई। रविवार को मेडिकल कराने के बाद एलआईयू और पुलिस उसे लेकर अटारी बॉर्डर रवाना हुई।