फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakistani connection of Rehman of Sarai Khawaja came to the fore

Agra News: सराय खवाजा के रहमान का पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

Wed, 23 Jul 2025 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pakistani connection of Rehman of Sarai Khawaja came to the fore
आगरा। सराय ख्वाजा का रहने वाला रहमान कुरैशी धर्मांतरण गिरोह का बड़ा सदस्य निकला है। पूछताछ में उसके कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़े होने की बात सामने आई है। वह अपने यू ट्यूब चैनल पर कई वीडियो अपलोड करता था। इसके माध्यम से वह पाकिस्तान के एक इंफ्लुएंसर से भी जुड़ा है। इस मामले में एनआईए और आईबी भी पूछताछ कर रही है। यह देखा जा रहा है कि वह रेकी तो नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने सगी बहनों के अपहरण के मामले में रहमान कुरैशी को भी गिरफ्तार किया है। मूलरूप से किरावली का रहने वाला है। जूते के स्टीकर लगाने का काम करता था। इसके लिए लैपटाॅप भी चलाता था। वह खुद का यूट्यूब चैनल चला रहा था। इस पर 1.56 लाख से अधिक उसके सब्सक्राइबर्स हैं। पुलिस ने उसका लैपटाॅप भी खंगाला।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि वह सगी बहनों से ऑनलाइन जुड़ा हुआ था। वह डार्क वेब का प्रयोग करता था। उसके कनेक्शन पाकिस्तान से निकले हैं। वह कंप्यूटर की कई प्रोग्रामिंग भाषाएं जानता है। साॅफ्टवेयर बना सकता है। एक इंस्टीट्यूट से फर्जी प्रमाणपत्र भी बनवाया था। उस संस्थान के खिलाफ भी मुकदमा लिखा जाएगा। लैपटॉप की जांच में विदेशी करंसी में भुगतान के अलावा क्रिप्टो में भी भुगतान के सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान में वह किस-किससे जुड़ा हुआ यह पता किया जा रहा है। पाकिस्तान के लोगों से संपर्क में क्यों था? वह किसी तरह से पैसा तो नहीं ले रहा था? उसका मकसद क्या था? उसके बैंक खातों को चेक किया जा रहा है। एक साल की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किए जा रहे हैं। फोरेंसिक लैब की मदद से लैपटॉप और मोबाइल का डाटा रिकवर कराया जाएगा। रहमान के बारे में यह भी पता किया जा रहा है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में है। धर्मांतरण गिरोह में उसकी क्या भूमिका है। यह सब जानकारी ली जा रही है।
-----------

10 आरोपियों से पूछताछ के लिए लगीं 10 टीमें
पुलिस ने दस आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ के लिए भी 10 टीमें लगाई गई हैं। हर व्यक्ति से पूछताछ में जो पता चल रहा है, उसके अलग से नोट किया जा रहा है। जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने सवालों की लिस्ट बनाई है। इसके आधार पर ही पूछताछ हो रही है। हर दो टीम के साथ एक एसीपी को लगाया गया है। पुलिस प्रत्येक आरोपी की काल डिटेल निकाल रही है। व्हाट्सएप का डाटा चेक किया जा रहा है। अब्दुल रहमान व्हाट्सएप पर किससे बात करता था? किसके मैसेज आते थे? इसके लिए उसके मोबाइल की जांच में टीम लगी हैं। इसके अलावा आयशा, रहमान कुरैशी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

------------

लापता युवतियों का डाटा खंगाल रहे
पुलिस ने आगरा में पिछले एक साल में लापता हुईं युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि काैन सी युवती कब से लापता है? अगर, किसी के जम्मू कश्मीर और कोलकाता की लोकेशन मिल रही है तो उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। टीमों को लगाया जा रहा है। परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed