फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakistan peoples arrivals in agra to participate swami ji maharaj birth anniversary

पाकिस्तान से आगरा पहुंचे 170 लोग, बोले- तमाम 'बाधाओं' से पड़ा है गुजरना

Mon, 20 Aug 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 20 Aug 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan peoples arrivals in agra to participate swami ji maharaj birth anniversary
पाकिस्तान से आए सत्संगी - फोटो : अमर उजाला
तमाम जांच और लिखा-पढ़ी के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 170 हिंदुओं का जत्था आगरा आया है। यहां पहुंचे पाकिस्तानी नागरिकों ने बताया कि बाधाएं बहुत थीं। उनको वीजा मिलने में 2.5 महीने का लंबा वक्त लगा।
विज्ञापन


जगह-जगह चेकिंग थी। लेकिन मन में ठान रखी थी स्वामीजी के द्विशताब्दी समारोह में शामिल होने की। तमाम मुश्किलों को पारकर हम यहां पहुंच ही गए। आगरा आगरा उनके चेहरों पर अलग ही खुशी दिखाई दी। 
विज्ञापन


सत्संगी जत्थे पहले भी आते रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर अब अधिक है। कुछ साल पहले समूह (जत्थे) का वीजा आसानी से मिल जाता था। अब दिक्कत आती है। पहले तमाम जांच होती हैं, तब वीजा दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पाक से आएंगे 440 सत्संगी

राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज के द्विशताब्दी जन्म समारोह में आए पाकिस्तानी सत्संगी एक महीने तक भक्ति में लीन रहना चाहते हैं। समारोह में 440 सत्संगी पाकिस्तान से आएंगे। 

पहले जत्थे में 170 सत्संगी आए हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं शामिल हैं। ये लोग सिंध से पहले लाहौर पहुंचे। इसमें 17 घंटे लगे। लाहौर से आगरा पहुंचने में 16 घंटे का सफर रहा। अटारी बार्डर को पैदल पार करना पड़ा। यहां अब न बस है और न ही ट्रेन है।

राजनीतिक मसले पर बोलने से बचे

स्वामीबाग में रविवार की सुबह पहुंचे पाकिस्तानी सत्संगी राजनीतिक विषयों पर बोलने से बचते रहे। फिर भी उनका कहना था कि जिस प्रकार हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट मिला था। यही पाकिस्तान में देखने को मिला। 

भ्रष्टाचार ने पाकिस्तान को खोखला कर दिया है। चुनाव में इमरान खान ने आवाम से भ्रष्टाचार का खात्मा करने का वादा किया। अवाम ने उनको मौका दिया है, ऐसे में इमरान सरकार पर किए गए वादों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

करांची से आए नेत्र सर्जन और दल के प्रमुख डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सरकार नई है, अवाम को भरोसा है कि ये मुल्क की तरक्की के लिए काम करेगी। पाक में अल्पसंख्यक हितों पर उनका कहना था कि हमारे मुल्क में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के प्रति मीडिया बेहद ही जागरूक है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed