फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pain of cow:  many schemes yet their plight is such that you will cry after seeing it

गो माता का दर्द: इनके लिए तमाम हैं योजनाएं...फिर भी ऐसी हो रही दुर्दशा, देखकर रो पड़ेंगे

Fri, 11 Jul 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 12:10 PM IST
सार

गोवंश संरक्षण के दावे सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गए हैं। इनके लिए प्रदेश की सरकार पानी की तरह पैसा तो बहा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

 

विज्ञापन
pain of cow:  many schemes yet their plight is such that you will cry after seeing it
घायल गाय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गोवंश का दर्द किसी को दिखाई नहीं दे रहा है। चौंकाने वाला दृश्य है बेवर क्षेत्र का, जहां घायल गोवंशों की दुर्दशा हो रही है। घायल गोवंश बेसहारा होकर खेतों में और सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। गोवंश संरक्षण के लिए सरकार द्वारा काफी बजट खर्च कर बनाई गई गोशालाएं भी बेअसर साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


 

प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न अभियानों के माध्यम से गोवंशों को गोशालाओं में रखकर देखभाल करने के तमाम दावे कागजी साबित हो रहे हैं। अभी भी बड़े पैमाने पर क्षेत्र में घायल गोवंशेां को सड़कों पर तथा खेतों में विचरण करते देखा जा सकता है। गोशाला संचालक और ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों के निरीक्षण भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के ग्राम परौखा में कई दिनों से दो गोवंश मेडिकल सहायता उपलब्ध न होने से घायल हालत में घूम रहे हैं। क्षेत्र में पशुओं को मेडिकल सुविधाएं दिलाने के लिए पशु चिकित्सक हैं। कस्बा में वेटनरी वैन भी है। लेकिन घायल गोवंशों को मेडिकल सुविधा नहीं मिल रही है।

 
विज्ञापन

बझेरा रोड तिराहा पर भी एक पैर से चोटिल गाय लंबे समय से क्षेत्र में घूम रही है। बझेरा रोड तिराहे से कुछ ही दूरी पर नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय गृह भी संचालित है। कस्बे के लोगों ने घायल घूम रहे गोवंशों को गोशाला में पहुंचाकर उनका उपचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed