{"_id":"68110d4806561fa4040334ba","slug":"pahalgam-attack-candle-march-against-terrorism-tribute-meeting-organized-in-agra-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: आतंकवाद के विरोध में कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...आगरा के व्यापारियों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: आतंकवाद के विरोध में कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...आगरा के व्यापारियों ने उठाई आवाज
Tue, 29 Apr 2025 11:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:02 PM IST
सार
पहलगांव आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। आगरा में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Pahalgam Attack
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में पुरुषार्थी संघ, सिन्धी बाज़ार, राजेन्द्र मार्केट एसोसिएशन, हॉस्पीटल रोड एवं शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन नूरी दरवाज़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
कैंडल मार्च महाराजा अग्रसेन चौक फुव्वारा से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह स्मारक, नूरी दरवाज़ा तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण एवं समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सभी ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया और मौन रखकर संवेदना व्यक्त की।
सभी ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया और मौन रखकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने आतंकवाद की निंदा करते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि भारतवासी आतंक के विरुद्ध एकजुट हैं और किसी भी विभाजनकारी ताक़त के सामने झुकेंगे नहीं।
इस अवसर पर आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राकेश मित्तल पवन गर्ग नितेश शर्मा नवल शर्मा शानु यादव, पुरुषार्थी संघ अध्यक्ष गोविंद राम नारवानी महामंत्री प्रकाश मसानी ,जय प्रकाश वाघवानी, दीपक मोवानी, राजेंद्र मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कोड़ानी, महामंत्री राजवंश बाल प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।