{"_id":"604a5e1f8ebc3e591663518e","slug":"pagoda-echoes-with-bomb-blasts-mainpuri-news-agr4841254170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
भीमसेन मंदिर में पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलेभर में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। दिनभर शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों ने विधिविधान से भगवान शंकर का पूजा-अर्चना करके जलाभिषेक किया।
बृहस्पतिवार तड़के ही शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के श्री चांदेश्वर धाम में हजारों भक्तों ने पूजा अर्चना करके भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर दूध, दही, धतूरा, भांग, बेल, बेलपत्र, गन्ना, बेर आदि गंगाजल के साथ चढ़ाए। इस दौरान भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंजता रहा। शिव भक्तों की ओर से यहां भंडारे का आयोजन किया गया। दिनभर यहां मेले जैसा माहौल रहा। रात के समय में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया।
इसी तरह शहर के प्राचीन श्रीभीमसेन मंदिर में सुबह होते ही भक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। मंदिर ने कांवड़ियों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया। इसके साथ ही शहर के शीतला धाम स्थित शिवमंदिर व नगर के पुरानी मैनपुरी स्थित शिव मंदिर, मूछों वाले महादेव, वाणेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की।