फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pagoda decorated for the last Monday of Sawan

सावन के अंतिम सोमवार के लिए सज गए शिवालय

Sun, 07 Aug 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pagoda decorated for the last Monday of Sawan
मैनपुरी। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जिले के सभी शिवालयों में विशेष सजावट की गई है। पुलिस कप्तान कमलेश दीक्षित ने शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवालयों में पहुंचकर शिव भक्त पूजा अर्चना करते हैं। अंतिम सोमवार को महत्व कुछ और ही बढ़ जाता है। सावन के अंतिम सोमवार को लेेकर शहर के प्रसिद्ध भीमसेन महाराज मंदिर में विशेष सजावट की गई है। शहर के श्री चांदेश्वर धाम में भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस कप्तान कमलेश दीक्षित ने जिले के सभी शिवालयों पर पुलिसबल तैनात रहने के निर्देश थानाध्यक्षों को दिए हैं। शिवालयों पर पहुंचने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। कांवड़ियों को लेकर रात में भी पुलिस गश्त के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िया जिले में पहुंचकर शिवालयों पर कांवड़ चढ़ाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed