{"_id":"690251241b29201d4f06a6e0","slug":"padriya-warriors-defeated-metal-guard-team-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-147973-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पड़रिया वॉरियर्स ने मेटल गार्ड टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पड़रिया वॉरियर्स ने मेटल गार्ड टीम को हराया
Wed, 29 Oct 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22 पड़रिया वॉरियर्स के हेमसिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते आयोजक। स्रोत स्वयं
मैनपुरी। करहल रोड स्थित खेल मैदान पर टेनिस बॉल मैनपुरी प्रीमियर लीग (टीएमपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। लीग में बुधवार को खेले गए मैच में पड़रिया वॉरियर्स ने मेटल गार्ड टीम को 40 रनों से हराया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पड़रिया के हेम सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पड़रिया वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन बनाए। गोलू चौहान ने 37, हेमसिंह ने 27 और ध्रुव सिंह ने 15 रनों की पारी खेली। मेटल गार्ड टीम के रिषभ शर्मा और शाहरुख खान ने दो-दो विकेट लिए। पीछा करने उतरी मेटल गार्ड की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ही सिमट गई। किशन ने 14, अभिषेक चौहान ने 11 और गोविद ने 10 रन बनाए। पड़रिया के हेमसिंह ने चार खिलाड़ियों को आउट किया।
मैच में अंपायरिंग अजय चौहान और गोपाल चौहान ने, स्कोरिंग आदर्श चौहान ने और कमेंट्री आशू चौहान ने की। इस दौरान देवा चौहान, वरुण चौहान, मुन्ना चौहान, बिट्टू चौहान, अनुज चौहान, उदित भदौरिया आदि मौजूद रहे।