फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paddy will be procured at 18 centers in the district

Agra News: जिले में 18 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Tue, 13 Aug 2024 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured at 18 centers in the district
कासगंज। जिले में सरकारी धान की खरीद के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम ने तीन सरकारी एजेंसियों के 18 केंद्रों के दिए गए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। एक अक्तूबर से खरीद शुरू होने पर किसान इन केंद्रों पर अपने धान की बिक्री कर सकेंगे। जिले में धान की फसल के लिए बारिश पूरी तरह से किसानों का साथ दे रही है। कई दिनों से किसी न किसी क्षेत्र में बारिश हो रही है। इससे किसानों को अच्छी फसल के होने की उम्मीद है। फसल अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी, लेकिन खरीद के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी को पहले ही जिला खरीद अधिकारी नियुक्त कर दिया था। खरीद के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए थे। जिला अधिकारी मेधा रुपम ने खाद्य विभाग के सबसे अधिक नौ केंद्र को मंजूरी दी गई है। पीसीएफ के आठ व भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed