फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paddy procurement will start from today amid incomplete preparations

अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होगी धान की खरीद

Thu, 30 Sep 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start from today amid incomplete preparations
धान की फसल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुक्रवार से अभिलेखों में धान की खरीद शुरू हो जाएगी। लेकिन हकीकत में ये संभव नहीं होगा। बृहस्पतिवार तक धान क्रय केंद्रों पर न तो साफ-सफाई कराई गई और न ही बारदाना व कांटा उपलब्ध हो सका। ऐसे में वास्तविक धान खरीद केंद्र में कम से एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

शासन ने एक अक्तूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश कुल 15 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के नौ और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र संचालित है। शुक्रवार से होने वाली धान खरीद के लिए जिले में बनाए गए क्रय केंद्रों पर कोई तैयारी नहीं की गई। बृहस्पतिवार को नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर कोई तैयारी नहीं थी। आसपास गंदगी होने के साथ ही निजी आढ़तियों के बोरे यहां लगे थे।
विज्ञापन

वहीं क्रय केंद्र पर बारदान और कांटा भी उपलब्ध नहीं था। ऐसा ही हाल भोगांव मंडी स्थित क्रय केंद्र का भी था। यहां भी ताला लटका मिला। ऐसे में साफ है कि एक अक्तूबर से किसी भी हाल में क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो सकेगी। तैयारियों में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थावार बनाए गए क्रय केंद्र
खाद्य विभाग
-मैनपुरी मंडी
-भोगांव मंडी
-पीडीएस गोदाम जागीर
-पीडीएस गोदाम बरनाहल
पीसीएफ
-सहकारी समिति गढ़िया कुरावली
-सहकारी समिति टोडरपुर
-सहकारी संघ अरसारा
-सहकारी समिति ऊंचा इस्लामाबाद
-सहकारी समिति कुर्रा
-सहकारी समिति बरनाहल पूर्वी
-सहकारी समिति बमटापुर
-सहकारी समिति सुजरई।
भारतीय खाद्य निगम
-करहल मंडी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सभी केंद्रों का संचालन एक अक्तूबर से सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए हैं। मेरे द्वारा भी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा, जहां भी केंद्र बंद मिलेगा वहां कार्रवाई की जाएगी। -राज जी मिश्र, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed