फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paddy cultivation will be done in 20 thousand hectares

Agra News: 20 हजार हैक्टेयर में की जाएगी धान की खेती

Sat, 31 May 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Paddy cultivation will be done in 20 thousand hectares
कासगंज। जिले में धान की खेती की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष लगभग 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग ने किसानों को विशेष रूप से बासमती धान की प्रजातियां तैयार करने की सलाह दी है, जिससे उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफा मिल सके।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि रबी और जायद फसलों से खाली हुए खेतों में किसान अब खरीफ की फसलें जैसे धान, मक्का और बाजरा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जनपद में सर्वाधिक क्षेत्रफल में बासमती धान की खेती की जाती है, जो किसानों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होती है। डॉ. मिश्र ने बताया कि बासमती चावल की कीमत सामान्य चावल की तुलना में 2 से 2.5 गुना अधिक होती है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को ऐसी प्रजातियों का चयन करने की सलाह दी जो उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ रोग रहित हों और अधिक उत्पादन देने की क्षमता रखती हों। कृषि विभाग द्वारा पूसा बासमती 1985, 1847, 1692, 1885, 1886, 1509 और 1718 जैसी उन्नत प्रजातियों की सिफारिश की गई है। ये सभी प्रजातियां जनपद के सभी राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं, जिससे किसान आसानी से इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रजातियों का चयन कर किसान धान की खेती से बेहतर उपज और अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed