फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paddy crop submerged in rain water in Naujheel area of mathura

Mathura: नौहझील में बारिश ने मचाई तबाही, धान की फसल डूबी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Sun, 09 Oct 2022 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Oct 2022 05:32 PM IST
सार

दो दिन लगातार हो रही बारिश ने फसलें बर्बाद कर दी हैं। नौहझील क्षेत्र में धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। तैयार खड़ी धान की फसल खेतों में गिरकर पानी में डूब गई है। 

विज्ञापन
Paddy crop submerged in rain water in Naujheel area of mathura
पानी में डूबी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में बेमौसम बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। किसान अपने खेतों से पकी हुई फसल नहीं उठा पा रहे हैं। धान की फसल पानी में डूब गई है। फसलों की बर्बादी देख बारिश के बीच किसानों के आंसू बह रहे हैं। नौहझील क्षेत्र में यमुना किनारे के गांवों में भारी नुकसान हुआ है।  

विज्ञापन


पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा, रालोद नेता चौधरी भगवती प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य कैलाश प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी योगेंद्र सिंह, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रधान बरौठ, अरविंद्र प्रधान कानेका, भंवर सिंह प्रधान दौलतपुर, केदार प्रधान पालखेड़ा, अशोक प्रधान शल्ल, शेरा ठाकुर प्रधान, गिर्राज ठाकुर प्रधान, बसंत प्रधान आदि ने सरकार से किसानों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र में ऐसे किसान भी हैं, जिनके पास जमीन का एक भी टुकड़ा नहीं है। ठेके पर जमीन लेकर खेती की। कर्जा लेकर खेती में रकम लगाई। एक-एक दिन गिनकर फसल को सींचा। फसल तैयार हुई तो मौसम की मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बेबस किसान अपनी पकी हुई फसल को नष्ट होते देख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर कलां में घरों में घुसा पानी

नौहझील क्षेत्र के गांव चांदपुर कलां में घरों में पानी घुस गया है। इससे मकानों में दरारें पड़ गईं हैं। सरकारी स्कूल में पानी भर गया है। ग्रामीण श्यामसुंदर, सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार, रामवीर शर्मा, सौरभ, कन्हैया आदि ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी शल्ल माइनर की खुदाई एवं सफाई नहीं हुई। जिससे कारण माइनर का पानी गांव में घुस गया है। गांव में चारों आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

लगातार हो रही बारिश से हर तरफ तबाही मची हुई है। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी में अर्जुन सिंह पुत्र भगवान सहाय का मकान भरभराकर गिर पड़ा। इस दौरान अर्जुन सिंह अपनी पत्नी के साथ घर में ही थे। लेकिन गनीमत रही है कि वह दोनों बच गए। ग्राम प्रधान अशोक चौधरी ने डीएम से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed