फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pac Soldier Murder Case Solved By Firozabad Police Read Full Murder Story

फिरोजाबाद: पीएसी जवान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, महिला के दूसरे प्रेमी को पकड़ा तो खुला 'खौफनाक कत्ल'

Sat, 20 Mar 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 20 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pac Soldier Murder Case Solved By Firozabad Police Read Full Murder Story
फिरोजाबाद में हत्या का आरोपी पकड़ने पर जानकारी देते एसएसपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी पीएसी जवान की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जवान की हत्या महिला के दूसरे प्रेमी ने जिंदा जलाकर की थी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी कन्हैयालाल 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात था। वह फरवरी माह में अवकाश पर अपने गांव आया था।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि गांव की एक महिला के प्रेम संबंध पीएसी के जवान कन्हैयालाल के साथ-साथ अरविंद से भी थे। महिला का दूसरा प्रेमी अरविंद भी नवलपुर का रहने वाला है और वह ट्रक चालक है। महिला दोनों से फोन पर बात करती थी। जबकि महिला का पति दिल्ली में हलवाई की दुकान पर काम करता है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ फरिहा थाना क्षेत्र में रहती थी। 
विज्ञापन


बीएड फर्जीवाड़ा: 57 फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज, बेसिक शिक्षा विभाग की कार्रवाई से मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


चार फरवरी की रात कन्हैयालाल महिला के यहां सो रहा था। उस वक्त महिला अपने रिश्तेदार के यहां हाथरस गई थी। रात करीब दस बजे अरविंद महिला के घर पहुंचा। यहां महिला तो नहीं मिली, लेकिन कन्हैयालाल को सोता देख अरविंद ने कन्हैयालाल के कपड़ों में आग लगा दी और मौके से भाग निकला। इस बीच गांव में जगार हो गई। आस-पास के लोग कन्हैयालाल को अस्पताल लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतक के भाई योगेश कुमार की तहरीर पर फरिहा पुलिस ने बबलू, विष्णु व रिंकू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, वे जांच में निर्दोष पाए गए। 

महिला के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो अरविंद और कन्हैयालाल दोनों से बात होना पाया गया। अरविंद हर रोज दो से तीन बार महिला से बात करता था। जबकि कन्हैयालाल से एक-दो दिन बाद महिला से फोन पर बात होना पाया गया। पुलिस ने अरविंद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया। अरविंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed