{"_id":"5f2300f38ebc3e9fdc6c4ebb","slug":"pac-mainpuri-news-agr4526790179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी को मिले 217 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी को मिले 217 जवान
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड में मौजूद आरक्षी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे 2019 बैच के 217 रिक्रूट बृहस्पतिवार को सिपाही बन गए। सभी को पीएसी में तैनाती मिली है। कोरोना काल के चलते पासिंग आउट परेड नहीं हुई। पुलिस लाइन सभागार में ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। एसपी ने उन्हें संविधान का पालन करने और जनसेवा करने की शपथ दिलाई।
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीएसी के रिक्रूट बृहस्पतिवार को वर्दी पहनकर पासिंग आउट परेड के ग्राउंड में पहुंचे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते पासिंग आउट परेड का आयोजन नहीं किया गया। सादगी के साथ पुलिस लाइन सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। यहां एसपी अजय कुमार पांडेय ने सलामी ली।
प्रशिक्षण समाप्त कर चुके पीएसी के 217 प्रशिक्षु आरक्षियों को एसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का पालन करते हुए अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। वर्दी और जनता का सम्मान करें। जनता पर किसी तरह का अत्याचार न होने दें। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जनता की सेवा पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें। प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को जिंदगी भर याद रखें। कार्यक्रम के बाद आरक्षियों की रवानी की गई। सीडीओ ईशा प्रिया ने भी प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित किया।