{"_id":"60adfdf410d92817956a5049","slug":"oxygen-problem-short-out-in-agra-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसें लौटीं: 15 दिन में 300 अस्पतालों को मिले ऑक्सीजन के 40 हजार सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसें लौटीं: 15 दिन में 300 अस्पतालों को मिले ऑक्सीजन के 40 हजार सिलिंडर
Wed, 26 May 2021 01:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 May 2021 01:21 PM IST
सार
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ऑक्सीजन के लिए ताजनगरी में हाहाकार मचा था। तमाम मरीजों ने दम तोड़ा। लेकिन अब शहर ऑक्सीजन से चैन की सांस ले रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा में अब दोहरी राहत है। एक तरफ संक्रमण घट रहा है, दूसरी ओर ऑक्सीजन संकट टल गया है। पिछले 15 दिनों में 300 अस्पतालों को 40 हजार सिलिंडर ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। 4,462 सिलिंडर सिर्फ होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के लिए दिए गए हैं। 15 हजार सिलिंडर 10 सबसे बड़े कोविड सेंटर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ऑक्सीजन के लिए ताजनगरी में हाहाकार मचा था। तमाम मरीजों ने दम तोड़ा। लेकिन अब शहर ऑक्सीजन से चैन की सांस ले रहा है। टेढ़ी बगिया और सिकंदरा प्लांट पर जहां सुबह से शाम तक लंबी कतार और घंटों इंतजार के बाद ऑक्सीजन मिल रही थी, वहां अब इक्कादुक्का लोग पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार को 7 से 21 मई तक दोनों प्लांट की ऑक्सीजन आपूर्ति रिपोर्ट जारी की। जिससे खुलासा हुआ है कि आगरा से मथुरा, मैनपुरी, बदायू, एटा, हाथरस और अलीगढ़ में भी प्रशासन ने ऑक्सीजन आपूर्ति कराई।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में डिमांड घटी
शहर में हवा से ऑक्सीजन बनाने के दो प्लांट हैं। 15 दिन पहले तक यहां रोज 500 से 600 लोग होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के लिए सिलिंडर लेने आते थे। मंगलवार को यहां सिर्फ 18 लोग आए। औसतन यहां रोज 150 से 175 सिलिंडर ले रहे हैं, जबकि 15 दिन पहले यहां 500 से 600 सिलिंडर की डिमांड थी। 15 दिनों में यहां से 4462 सिलिंडर होम आइसोलेशन में गए हैं।
विज्ञापन
छह जिलों को दी राहत की सांस
आगरा ने आसपास के जिलों में भी ऑक्सीजन दी है। मैनपुरी में 768, एटा में 440, मथुरा के लिए 679 और हाथरस के लिए 187 सिलिंडर भेजे गए हैं। 15 दिनों में छह जिलों के लिए कुल 2175 सिलिंडर की आपूर्ति की गई है।
सबसे बड़े कोविड केंद्र को दिए 2618 सिलिंडर
शहर के सबसे बड़े कोविड केंद्र प्रभा हॉस्पिटल को 2618 सिलिंडर दिए गए। यहां अस्पताल के अपने भी दो लिक्विड ऑक्सीजन टैंक हैं। एल-3 श्रेणी का यह पूरा अस्पताल आईसीयू केयर यूनिट की तरह काम करता है। यहां गंभीर मरीज सबसे अधिक भर्ती किए गए, इसलिए ऑक्सीजन की खपत भी अधिक रही।
अस्पताल ऑक्सीजन सिलिंडर
प्रभा हॉस्पिटल 2618
एसएन मेडिकल कॉलेज 2373
मिलिट्री हॉस्पिटल 2261
एफएच हॉस्पिटल 2147
श्रीपारस हॉस्पिटल 1291
यशवंत हॉस्पिटल 1262
जीवन ज्योति हॉस्पिटल 1043
एसआर हॉस्पिटल 820
एपेक्स हॉस्पिटल 810
जिला अस्पताल 543

ऑक्सीजन की कीमत
500 रुपये में होम आइसोलेशन के लिए
400 रुपये ऑक्सीजन वेंडर्स के लिए
350 रुपये कोविड अस्पतालों के लिए
(नोट: कीमत के अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी भी लागू)
भरपूर ऑक्सीजन उपलब्ध
ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। 300 से ज्यादा अस्पतालों में आपूर्ति हो रही है। भरपूर ऑक्सीजन उपलब्ध है। आसपास के जिलों के लिए भी दे रहे हैं। यहां 10 दिन का बैकअप रखा गया है। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
अपराजिता: पति और दो बेटों की मौत, दुकान संभाल रहीं लता, कोरोना ने छीन लीं थी खुशियां