{"_id":"61228bba8ebc3e21935cfbc1","slug":"oxygen-plant-will-start-soon-in-district-hospital-mainpuri-news-agr5046206118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शीघ्र शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शीघ्र शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड लेवल टू में ऑक्सीजन की व्यवस्था के बाद अब जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन आपूर्ति के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार की रात मशीनें पहुंच गईं।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें से एक ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा हो चुका है। बर्न यूनिट के सामने बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट से कोविड लेवल टू अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू करा दी गई है। इसके साथ ही जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, सीएचसी भोगांव पर भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई जा रही है। यहां प्लांट का भौतिक ढांचा तो बनकर तैयार हो चुका है।
ऑक्सीजन उत्पादन के लिए मशीनें लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। शनिवार की रात जिला अस्पताल स्थित प्लांट के लिए मशीनें पहुंच गईं। कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सीएमएस ने निर्देश दिए हैं कि शीघ्र मशीनें स्थापित कर ऑक्सीजन सप्लाई का कार्य शुरू कराया जाए। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि शेष तीनों प्लांट में भी शीघ्र ऑक्सीजन आपूर्ति का कार्य शुरू किया जाएगा।