फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oxygen plant starts in mental hospital

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एक मिनट में 94 लीटर तैयार होगी ऑक्सीजन

Wed, 11 Aug 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant starts in mental hospital
मदिया कटरा रोड स्थित मानसिक आरोग्यशाला परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करते विधायक योगेंद? - फोटो : Agra City
आगरा। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में 94 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। इससे मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। मंगलवार को विधायक ने इसका लोकार्पण किया।
विज्ञापन

संस्थान में 27.86 लाख रुपये की लागत से यह प्लांट तैयार हुआ है। इससे कोरोना महामारी के आपात स्थिति में 20 बेड के आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती रहेगी। लोकार्पण करते हुए विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ऑक्सीजन मानसिक रोगियों के उपचार में इस्तेमाल होगा ही, कोरोना महामारी के संकट में भी काम आएगा। संस्थान के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि विधायक निधि से इसके लिए 29 लाख रुपये दिए गए थे। मौके पर एडी हेल्थ डॉ. एके सिंह, डॉ. मनीष जैन, डॉ. बृजेश अग्रवाल, डॉ. चंचला चंद्रा, दीपक खरे, हेमंत प्रजापति, अनुराग चतुर्वेदी, राजवीर धाकड़, सुनील कर्मचंदानी, राजीव लवानियां, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, बच्चू सिंह, अनीता खेर, कन्हैयालाल कुशवाहा, डॉ. अलौकिक उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed