{"_id":"608e1ab15cd01661444a3b03","slug":"oxygen-plant-closed-due-to-fault-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आठ घंटे की मशक्कत के बाद ठीक हुआ ऑक्सीजन प्लांट, दोपहर से शुरू हो जाएगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आठ घंटे की मशक्कत के बाद ठीक हुआ ऑक्सीजन प्लांट, दोपहर से शुरू हो जाएगी आपूर्ति
Sun, 02 May 2021 09:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 May 2021 09:47 AM IST
सार
टेढ़ी बगिया स्थित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ था। दिनभर काम किया। रात 9 बजे एक मशीन में फॉल्ट हो गया था। इसे ठीक करने में सेना के जवान रातभर जुटे रहे।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट को ठीक करने में जुटे सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित नए ऑक्सीजन प्लांट में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने में सेना व अन्य टीमों को आठ घंटे लग गए। रातभर काम चला। रविवार सुबह पांच बजे ऑक्सीजन प्लांट से फिर उत्पादन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि प्लांट दोबारा चालू हो गया है। ऑक्सीजन सिलिंडर भरने के लिए बैकअप तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि टेढ़ी बगिया स्थित 24 घंटे पहले शुरू हुए नए ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार रात एक मशीन में फॉल्ट से बंद हो गया था। प्लांट बंद होने से सिलिंडर नहीं भरे जा सके। दूर से सिलिंडर भराने आए लोगों ने हंगामा किया। रात 9:30 बजे सेना की तकनीकी टीम फॉल्ट ठीक करने पहुंची। सेना के जवान रातभर प्लांट की मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन
शनिवार को लगी रही लाइन
शनिवार को सुबह से शाम तक खाली सिलिंडर भरवाने वालों की प्लांट पर लाइन लगी रही। रात 8 बजे करीब 150 से अधिक लोग सिलिंडर के लिए खड़े थे। 25-25 सिलिंडर एक बार में भरे जा रहे थे। फिरोजाबाद से आए मनीष वर्मा ने बताया कि रात करीब 9 बजे प्लांट में आग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने भगा दिया। वह छह बजे से लाइन में खड़े थे।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में सिपाही घायल, हाथ में 12 टांके
इस हादसे से पहले शाम 6 बजे प्लांट पर दूसरे हादसे में खंदौली थाना पर तैनात सिपाही अनूप सिंह गंभीर रूम से जख्मी हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक शाम को अधिक भीड़ में अफरा-तफरी के कारण ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर पलट गए। एक सिलिंडर सिपाही के पैर पर गिरा। जबकि दूसरे सिलिंडर से हाथ में मांस फट गया। उसके हाथ में 12 टांके आए है। सिपाही अस्पताल में भर्ती है।
इस हादसे से पहले शाम 6 बजे प्लांट पर दूसरे हादसे में खंदौली थाना पर तैनात सिपाही अनूप सिंह गंभीर रूम से जख्मी हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक शाम को अधिक भीड़ में अफरा-तफरी के कारण ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर पलट गए। एक सिलिंडर सिपाही के पैर पर गिरा। जबकि दूसरे सिलिंडर से हाथ में मांस फट गया। उसके हाथ में 12 टांके आए है। सिपाही अस्पताल में भर्ती है।