फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen concentrator and cylinders will be available for the treatment of villagers

ग्रामीणों के उपचार को मिलेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं सिलिंडर

Fri, 11 Jun 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Oxygen concentrator and cylinders will be available for the treatment of villagers
फिरोजाबाद। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत चयनित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से आॉक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराए जाएंगे। इनको संबंधित क्लस्टर के पास के सीएचसी एवं पीएचसी पर इन्हें रखा जाएगा।
विज्ञापन

टूंडला ब्लॉक के रुधऊ मुस्तकिल सहित पास की पांच ग्राम पंचायतों को चिह्नित करके एक क्लस्टर बनाया गया है। इन ग्राम पंचायतों में विशेष विकास कार्य कराए गए हैं। गांव में साफ सफाई, पेयजल की उपलब्घता, गलियों में सीसी के निर्माण का कार्य सहित अन्य काम शामिल है। चयनित गांवों को बेहतर उपचार के साथ ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होने पाए इसके लिए शासन की ओर से विशेष रूप से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर को उपलब्ध कराया है। हर जिले को 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दस लीटर क्षमता के एवं 47 लीटर क्षमता वाले 84 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन जिलों के क्लस्टरों को मिलेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व सिलिंडर
फिरोजाबाद के टूंडला ब्लॉक की टूंडला सीएचसी के साथ आगरा के बिचपुरी ब्लॉक की सीएचसी मिढ़ाकुर के लिए तथा जिला श्रावस्ती, महोवा, बहराइच, प्रयागराज, बाराणसी, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, चित्रकूट, कुशीनगर, लखनऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, आगरा, बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुर्बन मिशन के तहत चयनित गांव रुधऊ मुस्तकिल के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं ऑक्सीजन सिलिंडर आएंगे तो उनको सुरक्षित ढंग से रखवाया जाएगा ताकि चयनित गांव के ग्रामीणों को बेहतर उपचार मिल सके। इनको ट्रांसफार्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन के द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
देवेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed