{"_id":"5fb40c5e8ebc3e9bbc06702f","slug":"over-bridge-kosi-news-agr46831258","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुट ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुट ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बाईपास तिराहे पर निर्मित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के उद्घाटन से पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बाईपास पर कट बंद होने से पुल की उपयोगिता बढ़ गई है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बाईपास पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया है। फुट ओवरब्रिज अभी अधिकारिक रूप से शुरू नहीं किया गया है, लेकिन बाईपास पर कट बंद होने से लोगों का आवागमन चालू है। इस एफओबी पर एक माह के भीतर ही लेन के टाइल्स टूटकर गिरने लगे। कमला नगर निवासी राहुल सिसौदिया ने बताया कि इस पुल पर दोपहिया वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि फुट ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त है तो ठेकेदार को नोटिस देकर इसी लागत में मरम्मत कराई जाएगी।
कट बंद होने से परेशानी
कोसीकलां। राजमार्ग पर बाईपास कट बंद होने से करीब छह कॉलोनियों के लोग परेशान है। उन्हें तीन-चार किलोमीटर घूमकर शहर में सामान एवं अन्य जरूरी कामकाज के लिए जाना पड़ रहा है। कई बार यहां के लोगों द्वारा अधिकारियों को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
नाकामी छिपाने रहे है अधिकारी
कोसीकलां। कमला नगर निवासी दामोदर अग्रवाल, रमनलाल अग्रवाल का कहना था कि एनएचएआई अधिकारियों ने बिना रोडमैप बनाए ही कोसी में सिक्सलेन बना दी और करोड़ों की लागत से फुट ओवरब्रिज का निर्माण करा दिया। अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को परेशान कर रहे हैं। सिक्सलेन का कार्य भी कछुआ गति से चल रहा है। सांसद, मंत्री भी इसमें कोई रुचि नही ले रहे हैं। केवल पत्र लिखकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं।