फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 240 girls showcased their agility in Wushu

Agra News: वुशू में 240 से अधिक बेटियों ने दिखाई फुर्ती

Mon, 19 Oct 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Over 240 girls showcased their agility in Wushu
वुशू प्रतियोगिता
आगरा। जिला वुशू एसोसिएशन की ओर से दयालबाग स्थित बीडी कॉन्वेंट प्रीमियर स्कूल में तीन दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया वुमेंस सिटी लीग वुशू प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें 240 से अधिक बेटियों ने अपनी फुर्ती और तकनीक परिचय से बताया दिया कि खेल के मैदान में वे किसी से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल अंडर-17 और अंडर-19 में सर्वाधिक अंक लेकर ओवरऑल विजेता बना। अंडर-14 वर्ग में बीडी कॉन्वेंट शास्त्रीपुरम विजेता व क्वीन विक्टोरिया उपविजेता रहा। अंडर-17 में सेंट एंड्रूज विजेता व गणेश राम नागर स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-19 में सेंट एंड्रूज विजेता व बीडी कॉन्वेंट दयालबाग उपविजेता रहा। समापन समारोह में डॉ. देवव्रत सारस्वत एवं अध्यक्ष चंद्रव्रत सारस्वत ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed