{"_id":"6776d1db1791f6f6200334d5","slug":"outrage-over-theft-in-the-house-of-a-saree-trader-in-mathura-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-125893-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मथुरा में साड़ी कारोबारी के घर चोरी की घटना पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मथुरा में साड़ी कारोबारी के घर चोरी की घटना पर आक्रोश
Thu, 02 Jan 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला माहेश्वरी सभा की बैठक बिलराम गेट पर बृहस्पतिवार को हुई। इसमें मथुरा में साड़ी कारोबारी के घर हुई चोरी पर रोष जताया गया। इस दौरान चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने कहा कि साड़ी कारोबारी सुशील माहेश्वरी दीवान 31 दिसंबर को परिवार सहित गोवर्धन गए थे। चोरों ने दिन दहाड़े उनके शिवासा स्टेट स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लगभग एक करोड़ रुपये की चोरी कर ले गए। तीन दिन का समय बीत जाने के बाद भी चाेरी की वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के संज्ञान में लाया गया है। यदि वारदात का खुलासा नहीं किया गया तो समाज के लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष महेंद चांडक, कोषाध्यक्ष अरविंद कावरा, मंत्री घनश्याम मूना आदि मौजूद रहे।