{"_id":"6a763616ee2fa04220035cab","slug":"outrage-over-the-confiscation-of-railway-employees-e-duty-passes-agra-news-c-364-1-ag11018-132613-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेलवे कर्मचारियों का ई-ड्यूटी पास जब्त करने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेलवे कर्मचारियों का ई-ड्यूटी पास जब्त करने से आक्रोश
Sat, 08 Aug 2026 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ड्यूटी पर जा रहे रनिंग स्टाफ के पास मौजूद ई-ड्यूटी पास मजिस्ट्रेटी चेकिंग में जब्त किए जाने से रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश है। संघ ने इसे कर्मचारियों के साथ अनावश्यक कार्रवाई बताया और मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की।
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री बंशी बदन झा ने बताया कि एक अगस्त को ओपी सरस्वत (एलपीजी) और अमर सिंह (एएलपी) ट्रेन संख्या 22988 से आगरा छावनी से बिवाई ड्यूटी पर जा रहे थे। नदबई-खैरली के बीच मजिस्ट्रेट चेकिंग में उनके ई-ड्यूटी पास को अमान्य बताते हुए पहचान पत्र जब्त कर लिए गए। इसी तरह 2 अगस्त को राहुल कुमार, देव पाल, अशोक कुमार जाग्गा, ललित कुमार, अतुल कुमार, दिनेश कुमार, अखिलेश बघेल, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार मीणा और कृष्णवीर सिंह को ट्रेन 18237 से पलवल जाना था। टीटीई अजय कुमार ने आरक्षित टिकट नहीं होने पर उन्हें यात्रा से रोक दिया।