फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outrage over Police Action in Liquor Shop Brawl

Agra News: शराब ठेके पर बवाल में पुलिस कार्रवाई से आक्रोश

Fri, 05 Jun 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Outrage over Police Action in Liquor Shop Brawl
आगरा। यमुनापार स्थित चंदन नगर में देसी शराब के ठेके पर बवाल के मामले में महिलाओं को जेल भेजने से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शराब के ठेके को मोहल्ले से स्थानांतरित नहीं किया। अब विरोध जताने वालों पर कार्रवाई की गई। उधर, पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में नामजद आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दी जा रही है। आरोपी घरों से भाग गए हैं।
विज्ञापन

चंदन नगर में फिरोजाबाद निवासी हम्वीर सिंह का शराब का ठेका है। बुधवार सुबह ठेके पर महिलाओं ने हंगामा किया था। इस दाैरान कुछ महिलाओं ने तोड़फोड़ और शराब की बोतलों में आग लगा दी थी। पुलिस ने 12 लोग गिरफ्तार किए थे। इनमें 9 महिलाएं शामिल थीं। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस को ठेके पर शराबियों के जमघट लगने पर कार्रवाई करनी चाहिए। विरोध जताने वालों को ही दोषी ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन

ठेका संचालक की तहरीर पर कथित मीडियाकर्मी सूरज पांडे, अभिषेक, विष्णु, भोला, सनी गाैड़, भोला गाैड़ व 20-25 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। वह घरों भाग गए हैं। इन्हीं लोगों के भड़काने पर महिलाएं आई थीं। उन्होंने तोड़फोड़ की थी। ठेके को स्थानांतरित करने के लिए आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed